CBSE 12वीं की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें अप्लाई करने का प्रोसेस

CBSE 12वीं की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें अप्लाई करने का प्रोसेस CBSE 12वीं की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें अप्लाई करने का प्रोसेस


नंबर के वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये फीस चुकानी होगी.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 12वीं क्लास की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. जिन भी छात्रों को अपनी स्क्रैन आंसर शीट की कॉपी को रिव्यू करवाना है, वो इस प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं. इस साल, ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से बोर्ड ने 12वीं कक्षा की कॉपियों की जांच की है. इस सिस्टम को लेकर काफी विवाद चल रहा है. कई छात्रों का आरोप है कि उनके अंक उम्मीद से कम आए हैं. छात्रों की चिंताओं को देखते हुए बोर्ड ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर री-इवैल्यूएशन आवेदन शुल्क में कटौती भी की है. CBSE के अनुसार, लगभग 4.04 लाख छात्रों ने अपनी आंसर शीट की स्क्रैन कॉपी देखने के लिए रिक्वेस्ट की थी. कुल 11.31 लाख से ज़्यादा आंसर बुक के लिए आवेदन आए थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

री-इवैल्यूएशन 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें?

  1. री-इवैल्यूएशन के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल CBSE पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  2. सबसे पहले सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in या आधिकारिक पोर्टल cbseit.in पर जाएं.
  3. होमपेज पर दिए गए Pariksha Sangam या Apply for Verification / Re-evaluation लिंक पर क्लिक करें.
  4. अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) डालकर लॉगिन कर लें.
  5. कैंडिडेट डैशबोर्ड पर जाकर संबंधित विषय चुनें. 
  6. कैंडिडेट जिस प्रश्न को चैलेंज करना चाहते हैं, उसको चुन लें.
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  8. फाइनल सबमिट करें .

फीस स्ट्रक्चर क्या है

  1. नंबर के वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये फीस चुकानी होगी.
  2. किसी आंसर की चेकिंग के लिए प्रत्येक प्रश्न  25 रुपये फीस देनी होगी. 

अगर री-इवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो इस प्रक्रिया के लिए जमा की गई फीस बोर्ड वापस (Refund) कर देगा.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *