Honda 0 Alpha EV का आलीशान इंटीरियर! नई Honda EV में मिलेंगी दो बड़ी स्क्रीन, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश | Honda 0 Alpha EV Interior Revealed In New Spy Shots: Details Inside

Honda 0 Alpha EV का आलीशान इंटीरियर! नई Honda EV में मिलेंगी दो बड़ी स्क्रीन, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश | Honda 0 Alpha EV Interior Revealed In New Spy Shots: Details Inside Honda 0 Alpha EV का आलीशान इंटीरियर! नई Honda EV में मिलेंगी दो बड़ी स्क्रीन, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश | Honda 0 Alpha EV Interior Revealed In New Spy Shots: Details Inside

Honda भारत के लिए अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है जिसका नाम Honda 0 Alpha EV है. इस कार की टेस्टिंग भारत की सड़कों पर मार्च 2026 से ही चल रही है. अब इस कार की कुछ नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं जिसने कार लवर्स के बीच खलबली मचा दी है. इन तस्वीरों में पहली बार इस गाड़ी के अंदर का नजारा यानी इंटीरियर साफ-साफ देखने को मिला है जो बेहद हाइटेक और मॉडर्न नजर आ रहा है.

लीक हुई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि होंडा इस गाड़ी के केबिन को बेहद एडवांस और टेक्नोलॉजी से भरपूर बना रही है. इसके डैशबोर्ड के ठीक बीच में एक बहुत बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है जो कार के सारे फीचर्स को कंट्रोल करेगी. इसके ठीक बगल में ड्राइवर के लिए एक अलग छोटी डिजिटल स्क्रीन दी गई है जो स्पीड और बैटरी की जानकारी दिखाएगी.

Renault लॉन्च करने जा रही है अपनी सबसे सस्ती कार Kwid का नया अवतार! लीक हुई सारी डिटेल्स

गाड़ी में एक बेहद स्पोर्टी दिखने वाला थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इस स्टीयरिंग व्हील के पीछे पैडल शिफ्टर्स भी दिख रहे हैं जिनकी मदद से ड्राइवर रीजनेरेटिव ब्रेकिंग को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर पाएगा.

बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद कंपनी ने एसी और वेंटिलेटेड सीट्स के लिए असली बटन्स दिए हैं ताकि गाड़ी चलाते समय इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सके. इसका डैशबोर्ड एक अनोखे लेयर्ड और स्कूप डिजाइन में आता है जो केबिन को एक प्रीमियम और सबसे अलग लुक देता है. हालांकि यह अभी एक प्रोटोटाइप यानी टेस्टिंग मॉडल है, इसलिए फाइनल कार में थोड़े बदलाव हो सकते हैं.

Hero Passion Plus: मात्र 84 हजार में Bluetooth और Disc Brake! Hero ने लॉन्च की नई Passion Plus

अगर बाहर के लुक की बात करें तो यह होंडा की मौजूदा कारों से बिल्कुल अलग है. इसका डिजाइन काफी बॉक्सी और मस्कुलर है जो इसे एक असली SUV वाला लुक देता है. इसके फ्रंट में रेक्टेंगुलर ग्रिल के साथ एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और बंपर काफी भारी-भरकम हैं. कार के साइड प्रोफाइल में स्कवैरिश व्हील आर्चेस और पीछे की तरफ बिल्कुल सीधे खड़े टेलगेट के साथ पतली वर्टिकल एलईडी टेल-लाइट्स दी गई हैं जो इसे सड़क पर एक धांसू और अट्रैक्टिव लुक देंगी.

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके बैटरी पैक और रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कैटल (CATL) की इंडोनेशियाई यूनिट से आने वाले दमदार बैटरी पैक्स का इस्तेमाल किया जाएगा जो एक सिंगल चार्ज में बेहतरीन रेंज देंगे. भारत में लॉन्च होने के बाद इस कार का मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *