JEE Main 2026 Session 2 Result : कल जारी jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in जारी हो सकता है रिजल्ट

JEE Main 2026 Session 2 Result : कल जारी jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in जारी हो सकता है रिजल्ट JEE Main 2026 Session 2 Result : कल जारी jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in जारी हो सकता है रिजल्ट

NTA live updates : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2026 के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को परिणाम घोषित होने की पूरी संभावना है. लाखों छात्र अब अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यही स्कोर तय करेगा कि उन्हें NIT, IIIT या किसी अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में दाखिला मिलेगा या नहीं. 

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 कट-ऑफ और रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए क्या कहता है पिछले 5 साल का ट्रेंड

IIT की राह

JEE Main सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक ‘JEE Advanced’ की सीढ़ी भी है. अगर आप IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में पढ़ने का सपना देख रहे हैं, तो आपको निम्नलिखित मानकों को पूरा करना होगा-

टॉप रैंकिंग

केवल वही उम्मीदवार JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होंगे, जो JEE Main के पेपर-1 में टॉप 2,50,000 रैंक (सभी श्रेणियों को मिलाकर) के भीतर आएंगे.

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद का होना चाहिए. SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है.

प्रयासों की संख्या

एक छात्र लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही JEE Advanced दे सकता है.

12वीं की परीक्षा

छात्र ने पहली बार 2025 या 2026 में अपनी 12वीं की परीक्षा दी हो.

JEE MAIN SESSION 2 2026 UPDATES



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *