Madhuri Dixit 10 Popular Songs: माधुरी दीक्षित के 10 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों के फेवरेट, एक के तो 7 दिन में बिके एक करोड़ कैसेट

Latest and Breaking News on NDTV Madhuri Dixit 10 Popular Songs: माधुरी दीक्षित के 10 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों के फेवरेट, एक के तो 7 दिन में बिके एक करोड़ कैसेट


नई दिल्ली:

Madhuri Dixit 10 Popular Songs: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में ऐसे कई गाने दिए हैं, जो सिर्फ हिट नहीं बल्कि कल्ट बन चुके हैं. उनकी डांसिंग, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने हर गाने को यादगार बना दिया. 90 के दशक में ‘एक दो तीन’ से लेकर ‘डोला रे डोला’ और ‘मार डाला’ तक, उन्होंने हर दौर में अपनी अलग छाप छोड़ी. आइए जानते हैं उनके 10 ऐसे ही गानों के बारे में, जो आज भी हर प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं…

1. एक दो तीन (तेजाब)

यह गाना माधुरी दीक्षित के करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है. इसी गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और डांस आइकन की पहचान दिलाई.

Latest and Breaking News on NDTV

2. धक-धक करने लगा (बेटा)

इस गाने ने माधुरी को ‘धक-धक गर्ल’ बना दिया. उनके एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे 90s के सबसे आइकॉनिक गानों में शामिल कर दिया.

ये भी पढ़ें – बॉलीवुड की पहली ब्लैक बेल्टर है यह एक्ट्रेस, तमिल, तेलुगु भोजपुरी और हॉलीवुड में भी कर चुकी है काम, विवादों से गहरा नाता

3. चोली के पीछे क्या है (खलनायक)

यह गाना अपने समय का सबसे फेमस और बोल्ड गाना था. आज भी इसका म्यूजिक और माधुरी का डांस लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है. ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने को गीतकार आनंद बख्शी ने लिखा था. यह गाना इतना पॉप्युलर हुआ कि 1 करोड़ ऑडियो कैसेट तो एक हफ्ते के भीतर ही बिक गए थे.   

4. मेरा पिया घर आया (याराना)

इस गाने में माधुरी की एनर्जी और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. उनके डांस मूव्स ने इसे एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड क्लासिक बना दिया, जो आज भी हर फंक्शन में बजता है.

5. दीदी तेरा देवर दीवाना (हम आपके हैं कौन)

फैमिली फंक्शन्स और शादियों में यह गाना आज भी खूब बजाया जाता है. माधुरी की चुलबुली अदाएं और एक्सप्रेशन इसे खास बनाते हैं.

6. मार डाला (देवदास)

क्लासिकल अंदाज में सजा यह गाना माधुरी के करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस में गिना जाता है. उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन ने इसे यादगार बना दिया.

ये भी पढ़ें – आमिर खान के बेटे की 10 फोटो, 5वीं देख कहेंगे, रणबीर-रणवीर से नहीं कम, साई पल्लवी के साथ बनी जोड़ी, ‘एक दिन’ में आएंगे नजर

7. डोला रे डोला (देवदास)

माधुरी और ऐश्वर्या राय की जोड़ी वाला यह गाना बॉलीवुड के सबसे शानदार डांस नंबरों में से एक माना जाता है. इसकी कोरियोग्राफी आज भी चर्चा में रहती है.

8. घाघरा (ये जवानी है दीवानी) 

यह गाना माधुरी दीक्षित के कमबैक फेज का सबसे फेमस डांस नंबर माना जाता है. रणबीर कपूर के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री और एनर्जी ने इस गाने को खास बना दिया. रिलीज के बाद यह गाना नई पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय हुआ और आज भी पार्टियों में खूब बजाया जाता है. 

9. कोई लड़की है (दिल तो पागल है)

बारिश और फेस्टिव माहौल में फिल्माया गया यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. माधुरी की सॉफ्ट और रोमांटिक साइड इसमें साफ नजर आती है.

10. आज फिर तुमपे प्यार आया है (दयावान)

यह गाना अपने रोमांटिक और बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है. माधुरी की स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल एक्सप्रेशन ने इसे एक यादगार रोमांटिक ट्रैक बना दिया.

माधुरी दीक्षित के ये गाने सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि बॉलीवुड के गोल्डन एरा की पहचान हैं. यही वजह है कि आज भी उनके गानों पर लोग झूमते हैं और उन्हें ‘डांसिंग क्वीन’ कहा जाता है.

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *