रेमो डिसूजा के आलीशान बंगले ‘सब्र’ में है शिव मंदिर, यहां स्थापित है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग- देखें इनसाइड वीडियो

रेमो डिसूजा के आलीशान बंगले 'सब्र' में है शिव मंदिर, यहां स्थापित है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग- देखें इनसाइड वीडियो रेमो डिसूजा के आलीशान बंगले 'सब्र' में है शिव मंदिर, यहां स्थापित है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग- देखें इनसाइड वीडियो

नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्स के घर और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी डिटेल फैन्स को खासी पसंद होती हैं. हम अक्सर ही आपको सेलेब्स के बड़े बंगलों के बारे में बताते ही रहते हैं. इसी कड़ी में आज बात करते हैं पॉपुलर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के घर सब्र की. रेमो डिसूजा मुंबई में अपनी पत्नी लिजेल के साथ ‘सब्र’ नाम के खूबसूरत बंगले में रहते हैं. ‘सब्र’ का मतलब है धैर्य. यह घर उनकी जिंदगी की वैल्यूज, आस्था, परिवार, सादगी और क्रिएटिविटी को पूरी तरह सामने रखता है.

रेमो और लिजेल का घर मिनिमलिस्ट स्टाइल में डिजाइन किया गया है. इसमें हल्के रंगों और कम सजावट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे शांति और सुकून का माहौल बनता है. फिर भी कुछ जगहों पर बोल्ड कलर्स और मॉडर्न टच दिए गए हैं.

घर की सबसे खास बात है इसकी स्पिरिचुअल फील. यहां एक साथ कई धर्मों की आस्था दिखाई देती है. एंट्री गेट के पास भगवान गणेश का मंदिर है. घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा में शिव मंदिर बनाया गया है, जिसमें दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग स्थापित है. इस शिवलिंग के अंदर दुर्लभ शालिग्राम भी है. मंदिर में छोटा वॉटरफॉल भी बनाया गया है, जो पूरे स्पेस को बेहद पीसफुल बना देता है. लिजेल बताती हैं कि घर बनाने से पहले उन्होंने सबसे पहले इस मंदिर की जगह तय कर ली थी.

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने पहनी चमड़े की ड्रेस तो टीवी की अनुपमा ने खोल दी पोल, इशारों-इशारों में बता डाला चमड़े का सच

इसी घर में मदर मेरी की मूर्ति भी मौजूद है, जो इस कपल की ईसाई धर्म में आस्था को दिखाती है. रेमो कहते हैं कि मदर मेरी को देखते ही पॉजिटिवि एनर्जी महसूस होती है. घर का लिविंग एरिया काफी स्पेशियस है. यहां बड़े ग्रे सोफे रखे गए हैं, दीवारों पर रंगीन आर्टवर्क लगे हैं और डाइनिंग एरिया के साथ ट्रांसपेरेंट पार्टीशन है. डाइनिंग स्पेस में मिरर वाली दीवार, मार्बल टॉप टेबल, वुडन फ्लोरिंग और क्रिस्टल चांडेलियर घर को आधुनिक और क्लासी लुक देते हैं.

सबसे अट्रैक्टिव हिस्सा है उनका टीवी रूम. यहां लिजेल ने पूरी आजादी के साथ बोल्ड कलर्स का इस्तेमाल किया है. नीली दीवारें, वाइब्रेंट आर्टवर्क, वर्साचे कुशन, सॉफ्ट लिनन के पर्दे, एंबियंट लाइटिंग और डेकोरेटिव वॉल पैनल्स इस रूम को बेहद लग्जरी और स्टाइलिश बनाते हैं. बड़े फ्रेंच विंडोज की वजह से यहां नैचुरल लाइट भी अच्छी खासी आती है.

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने पैपराजी को सिखाई तमीज, मुड़ते ही बोलीं ज्यादा जूम मत करना, वीडियो वायरल हुआ तो छिड़ी बहस

रेमो और लिजेल का घर सिर्फ लग्जरी का शोकेस नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनल जर्नी, आस्था और परिवार के लिए लगाव को दिखाता है. दोनों ने मिलकर इस घर को ऐसे डिजाइन किया है जहां काम और आराम, सादगी और रंग, आस्था और परिवार का सुंदर बैलेंस दिखता है. यह बंगला देखकर साफ पता चलता है कि रेमो डिसूजा के लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि अपनी आस्था और परिवार के साथ शांति से जीने का माहौल है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *