Nalanda Weather Alert: नालंदा में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, हीटवेव की चपेट में आने से वृद्धा ने तोड़ा दम

Nalanda Weather Alert: नालंदा में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, हीटवेव की चपेट में आने से वृद्धा ने तोड़ा दम Nalanda Weather Alert: नालंदा में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, हीटवेव की चपेट में आने से वृद्धा ने तोड़ा दम

Nalanda Heatwave Death News: बिहार के नालंदा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हिट वेव अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है. जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसी बीच मानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास लू की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत का मामला सामने आया है. जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

तेज धूप और गर्म बालू  के बीच  चलते समय गई थी जान

महिला की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज धूप और गर्म बालू के बीच चलते समय महिला अचानक नदी के बीच में बेहोश होकर गिर पड़ी. उस समय इलाके में तेज लू चल रही थी और तापमान काफी अधिक था. पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुल बंद था, इसलिए नदी के रास्ते से जा रही थी

जानकारी के अनुसार, सकरी नदी पर बना पुल जर्जर स्थिति में होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल को दोनों ओर से बंद कर दिया है. जिसके पुल बंद होने से आसपास के करीब 50 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है. जिसके कारण वहां रह रहे लोगों को अब नदी के नीचे उतरकर बालू के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है. इसी कारण महिला को भी इसी रास्ते जाना पड़ा.

हीट वेव से मौत 

मामले को लेकर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पिंकू कुमार ने प्रथम दृष्टया में हीट वेव से मौत की आशंका जताई है. वहीं मानपुर थाना में तैनात हरे कृष्ण सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

दोपहर में घर से निकलने से बचे

भीषण गर्मी के बीच लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दे रहा है.

यह भी पढ़ें: Himachal: सोलन की प्यास बुझाने वाली अश्वनी खड्ड पर संकट, पर्यटकों की मस्ती से दूषित हो रहा पानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *