Rain Alert: आज भी आंधी-बारिश और ओले के आसार, जानें दिल्ली NCR से पंजाब-हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम

Rain Alert: आज भी आंधी-बारिश और ओले के आसार, जानें दिल्ली NCR से पंजाब-हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम Rain Alert: आज भी आंधी-बारिश और ओले के आसार, जानें दिल्ली NCR से पंजाब-हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम

1 मई 2026 का मौसम:  आंधी, तेज बारिश और तूफान एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. 1 मई को यूपी, बिहार समेत देश के 11 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी हो सकती है. मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही आगाह कर दिया है. इस दौरान सतर्कता बरतने की सलाह लोगों को दी गई है. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में 30 अप्रैल को हुई बारिश आंधी तूफान और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज एक दम बदल गया है. एक दिन की बारिश से तापमान में 8 से 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. तेज और चिलचिलाती धूप, गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल था. लेकिन गुरुवार को दोपहर में कुछ इलाकों में इतनी भीषण बारिश हुई कि पल भर में मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया है. 1 मई का मौसम भी गर्मी से राहत भरा है. सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं. मई में नवंबर-दिसंबर वाले मौसम का एहसास हो रहा है. ठंडी हवा से सिहरन ही महसूस हो रही है. बारिश का ये मौसम अभी थमा नहीं है. अभी तो ये शुरुआत है.11 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है. 

इन राज्यों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट

देश के कई राज्य पूरे हफ्ते बारिश की मार झेलेंगे. मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरपूर्वी भारत में  गरज, बिजली की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. तेज तूफान से सावधान रहने की अपील लोगों से की गई है. इस दौरान बिजली भी गिर सकती है. इसीलिए खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है. इस दौरान यात्रा में भी सावधानी बरतें.

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

मौसम विभाग ने 1 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने 1 मई को भी राजधानी में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है, इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. गुरुवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजधानी का मौसम सुहावना हो गया है. सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं. 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी गुरुवार को हुई बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है. 1 मई को नोएडा, गाजियाबाद. अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है. 30 अप्रैल को यूपी में हुई बारिश से 18 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं किसानों का भी बहुत नुकसान हुआ है. 

बिहार में बारिश, कर्नाटक में ओले

वहीं बिहार समेत कई राज्यों में शुक्रवार को भी आंधी और बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में आंधी-बारिश तो वहीं कर्नाटक में ओले गिर सकते हैं. बिहार में गुरुवार को हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ है. कई लोगों की जान भी चली गई. लोगों को बारिश और तूफान से संभलकर रहने की जरूरत है.

कैसा रहेगा हिमाचल का मौसम?

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार के लिए बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है. 

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?

हरियाणा में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी. इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं. हालांकि 1 मई को बारिश की चेतावनी नहीं है और गर्मी का एहसास होता रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के मौसम में कुछ बदलाव देखनो को मिलेगा. गर्मी के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार हैं.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *