Tamil Nadu Assembly Election Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के तहत एक ही चरण में राज्य की सभी 234 सीटों पर मतदान कराया गया था. मतदान संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं, जिनके आधार पर राज्य की राजनीतिक तस्वीर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए ‘पीपल्स पल्स’ (Peoples Pulse) के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. इन अनुमानों के अनुसार, DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, जिसे 125-145 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, ADMK+ गठबंधन को 65-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस चुनाव में TVK+ को 18-24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य (OTH) के खाते में 2-6 सीटें जाने की संभावना जताई गई है.
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 85.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 85.05 फीसदी यानी लगभग 4.82 करोड़ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इससे पहले, तमिलनाडु में 2011 के विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक 78.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जब अन्नाद्रमुक ने शानदार जीत हासिल की थी.
Tamil Nadu Assembly Election Exit Poll Results 2026 LIVE Updates:
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |


