‘इजरायल और ईरान सीजफायर करना चाहते हैं’, मध्य पूर्व में तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

Latest and Breaking News on NDTV 'इजरायल और ईरान सीजफायर करना चाहते हैं', मध्य पूर्व में तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा


ईरान और इजरायल के बीच जारी हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश आपस में सीजफायर करना चाहते हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “दोनों पक्ष इजरायल और ईरान, तुरंत सीजफायर करना चाहते हैं. ‘शांति’ पर फाइनल बातचीत चल रही है, बशर्ते कि इसमें नासमझी या बेवकूफ़ी आड़े आए. ब्लॉकेड तब तक लागू रहेगा और पूरी तरह से लागू रहेगा जब तक ‘फाइनल डील’ नहीं हो जाती. अब चीजे तेजी से आगे बढ़ेंगी.” 

इजरायल ने अमेरिका और ईरान पर सीजफायर लागू होने के बाद पहली बार हमला किया है. इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के दौरान ही हमले हो रहे थे. लेकिन अब ट्रंप के बयान से साफ है कि इजरायल फिर ईरान मामले पर तस्वीर में आ गया है. इससे पहले इजरायल ईरान और अमेरिका समझौते में अलग-थलग पड़ गया था.

कब शुरू हुआ हमला?

इजरायल और ईरान ने एक दूसरे पर सोमवार को हमले किए. वहीं यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल लॉन्च की और लाल सागर में शिपिंग को रोकने की धमकी दी. दो महीने पहले सीज़फायर शुरू होने के बाद से यह सबसे गंभीर तनाव है.

इजरायली अधिकारियों ने कहा कि ईरानी मिसाइलों की तीन लहरों ने देश को निशाना बनाया. सेंट्रल इजरायल में धमाके सुने जा सकते थे क्योंकि इजरायली एयर डिफेंस ने ईरानी फायरिंग को रोकने की कोशिश की.

इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात

इजरायली हमले डोनाल्ड ट्रंप के मना करने के बावजूद किए गए. ट्रंप ने कहा था कि ईरान के हमलों की अनदेखी की जाए. उन्होंने इजरायली नेतन्याहू से कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इजरायल को और जवाब देने की जरूरत है. ईरानी मिलिट्री की जॉइंट कमांड ने सोमवार को कहा कि वह अपने अटैकिंग ऑपरेशन रोक रही है, क्योंकि दो महीने पहले अमेरिका के तेहरान के साथ सीज़फायर करने के बाद इजरायल और ईरान ने पहली बार फायरिंग की है.

यह भी पढ़ें: ईरान न आएं और जो यहां हैं वे निकल जाएं…. भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *