‘भारत कुछ नहीं भूलता, भारत माफ नहीं करता…’, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर IAF का वीडियो

'भारत कुछ नहीं भूलता, भारत माफ नहीं करता...', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर IAF का वीडियो 'भारत कुछ नहीं भूलता, भारत माफ नहीं करता...', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर IAF का वीडियो

पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ भारतीय वायुसेना ने जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, उसे एक साल पूरा हो गया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो को जारी करते हुए वायुसेना ने लिखा, ‘भारत कुछ नहीं भूलता भारत कुछ भी माफ नहीं करता.’

1 मिनट 28 सेकंड का यह वीडियो ठीक 1 बजकर 5 मिनट पर X पर पोस्ट किया. पिछले साल 6-7 मई की रात को 1 बजकर 5 मिनट को ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू हुआ था. करीब 25 मिनट तक पाकिस्तान और PoK में बने 9 आतंकी ठिकानों पर वायुसेना ने बमबारी की थी और 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था.

वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह बयान है, जिसमें उन्होंने आतंकियों और उनके आकाओं को चेतावनी दी थी. इस वीडियो में दिखाया गया है कि 22 अप्रैल 2025 हुए पहलगाम अटैक के बाद भारत और भारतीय सेना ने कैसे ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी की और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को ढेर कर दिया. इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और उसके सैन्य ठिकानों की तबाही की तस्वीर भी दिखाई गई है.

 

‘ऑपरेशन सिंदूर’: 25 मिनट, 9 आतंकी ठिकाने

पहलगाम अटैक के बाद भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था. भारतीय सेना ने करीब 25 मिनट में पाकिस्तान और PoK में बने 9 आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया था. 

वायुसेना ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों को तबाह कर दिया था. वायुसेना के इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. जैश सरगना और मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के 10 रिश्तेदारों की भी इसमें मौत हो गई थी.

भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया था. पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. भारत ने पलटकर पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया कि उसकी हालत खराब हो गई. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एयरबेस और अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. जबकि, पाकिस्तान से दागी जा रही मिसाइलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया.

भारतीय सेना से पाकिस्तान 4 दिन तक उलझता रहा. लेकिन जब उसकी हालत पतली हो गई तो उसने सीजफायर का अनुरोध किया. पाकिस्तान के अनुरोध पर 10 मई को भारत ने भी सीजफायर कर दिया.

पहलगाम के पीड़ितों को मिला इंसाफ

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में 3 आतंकियों ने आकर 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. घाटी में घूमने आए पर्यटकों को आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी. आतंकियों ने महिलाओं के सामने ही उनका सिंदूर उजाड़ दिया था. आतंकियों ने महिलाओं के पति को उनके ही सामने गोली मारी. 

इसलिए जब भारत ने पहलगाम के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाया तो उसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया था. 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *