पश्चिम बंगाल में भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर के हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने NDTV से बात की है. उन्होंने कहा कि हमने इस घटना को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी से बात की है. हमने उनसे सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से सभी विधायकों की सुरक्षा की मांग कर रहे है. लोकल पुलिस पर भरोसा नहीं है. मैं भारत सरकार से विनती करूंगा सभी विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई करे.
दिव्येंदु अधिकारी ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी कोलकाता ऑफिस से मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं. ममता बनर्जी ने इस्तीफा नहीं दिया है. वो चाह रही हैं कि बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनाया जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे TMC ही है. ये सब ममता बनर्जी के इशारे पर ही हो रहा है.
ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए को मारी गई गोली, वीडियो आया सामने
भवानीपुर में की थी काफी मेहनत, इसलिए बनाया निशाना: दिव्येंदु अधिकारी
उन्होंने कहा कि भवानीपुर में चंद्रनाथ और बुद्धदेव ने काफी मेहनत की थी. यही कारण है कि उन्हें निशाना बनाया गया. दिव्येुंदु ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य में शांति बनाए रखें.
सुवेंदु अधिकारी के सचिव चंद्रनाथ रथ को बुधवार को अपनी गाड़ी में सवार थे और मध्यम ग्राम और बारासात के बीच एक स्थान पर बिरयानी लेने के लिए रुके थे. इस दौरान उन्हें फॉलो कर रहे बाइक सवारों ने चंद्रनाथ रथ को गाड़ी में बैठते वक्त अंधाधुंध फायरिंग कर दी. उनके सिर और गर्दन में गोली लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना में सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षा अधिकारी बुधदेव भी घायल हो गए हैं. अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है.
बता दें कि बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस मामले में 200 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


