मार्केट में मिलने वाले ड्रिंक्स का स्वाद जाएंगे भूल, अगर एक बार चख लिया घर के बने गुलकंद स्वाद, जानें खाने का सही तरीका और रेसिपी | Gulkand Ghar Par Kaise Banaye

Latest and Breaking News on NDTV मार्केट में मिलने वाले ड्रिंक्स का स्वाद जाएंगे भूल, अगर एक बार चख लिया घर के बने गुलकंद स्वाद, जानें खाने का सही तरीका और रेसिपी | Gulkand Ghar Par Kaise Banaye


How To Make Gulkand: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए हम सभी ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं. तेज धूप और तपिश से बचने के लिए लोग प्राकृतिक चीजों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. इन्हीं में से एक लोकप्रिय और गुणकारी व्यंजन है गुलकंद. ताजा गुलाब की पंखुड़ियों से बना यह गुलकंद न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि गर्मी में तन-मन को शीतल रखने और त्वचा व पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में भी बेहद कारगर है.

कैसे बनाएं घर पर गुलकंद- (How To Make Gulkand At Home) 

गुलकंद को गर्मियों का सबसे अच्छा साथी कहा जाता है. इसे ताजा गुलाब की पंखुड़ियों को चीनी या गुड़ के साथ मिलाकर सूरज की धूप में धीरे-धीरे पकाकर तैयार किया जाता है.

कैसे करें गुलकंद का सेवन- (How To Consume Gulkand)

गुलकंद को कई आसान तरीकों से खाया जा सकता है- सीधे चम्मच से, दूध या दही के साथ शरबत बनाकर या फिर हलवा, लड्डू और आइसक्रीम में मिलाकर. गर्मियों में गुलकंद वाला ठंडा दूध या शरबत कई लोगों का पसंदीदा ड्रिंक बन जाता है. पैकेट वाले कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय घर का बना गुलकंद शरबत सेहत के लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन है. 

गुलकंद खाने के फायदे- Gulkand Khane Ke Fayde:

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गुलाब की ताजी पत्तियों से बने गुलकंद में प्राकृतिक गुण पाया जाता है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देता है. यह गर्मी से होने वाली थकान, चिड़चिड़ापन और तनाव को कम करने में मदद करता है. साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होता है. गर्मियों में पेट की समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस और अपच आम हो जाती हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में गुलकंद खाने से पाचन सुधरता है और एसिडिटी से राहत मिलती है. गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मददगार है. गर्मी में रुखी और बेजान होती त्वचा को यह नमी और चमक प्रदान करता है. यह प्राकृतिक तरीके से शरीर का तापमान भी संतुलित रखता है.

नोटः डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Kanji Drink Recipe: गर्मियों में कांजी पीने से क्या होता है? जानें इसे बनाने का आसान तरीका

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *