ईरान के सर्वोच्च नेता ने गुरुवार को कहा कि इस्लामी गणराज्य अपनी “परमाणु और मिसाइल क्षमताओं” को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखेगा, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन मुद्दों पर समझौता करने की कोशिश कर रहे हों. अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए एक लिखित बयान में यह बात कही.
28 फरवरी को हुए हवाई हमले में अपने 86 वर्षीय पिता, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सत्ता संभालने के बाद से लो सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं, मगर समय-समय पर संदेश जारी करते रहे हैं और लगभग ईरान उसी पर अमल करता नजर आया है.
मोजतबा खामेनेई का सख्त संदेश
खामेनेई ने कहा, “देश के अंदर और बाहर रहने वाले 90 मिलियन गर्वित और सम्मानित ईरानी, ईरान की पहचान पर आधारित सभी आध्यात्मिक, मानवीय, वैज्ञानिक, औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं – नैनो तकनीक और जैव तकनीक से लेकर परमाणु और मिसाइल क्षमताओं तक – को राष्ट्रीय संपत्ति मानते हैं, और उनकी रक्षा उसी तरह करेंगे जैसे वे देश के जल, भूमि और हवाई क्षेत्र की रक्षा करते हैं.”
ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिकियों का एकमात्र स्थान “इसके जल की गहराई में” है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर तेहरान का पूर्ण नियंत्रण बना हुआ है.
जल समाधि की चेतावनी
खामेनेई ने बयान में आगे कहा, “ईश्वर की कृपा और शक्ति से, फारस की खाड़ी क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य अमेरिका के बिना होगा, एक ऐसा भविष्य जो यहां के लोगों की प्रगति, आराम और समृद्धि के लिए समर्पित होगा. हम और फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के पार स्थित हमारे पड़ोसी एक समान भाग्य साझा करते हैं. हजारों किलोमीटर दूर से आकर लालच और द्वेष से काम करने वाले विदेशियों का यहां कोई स्थान नहीं है – सिवाय इसके जल की गहराई में.”
ये भी पढ़ें-
2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए लगभग 287 लोगों को नामांकित किया गया, ट्रंप का क्या हुआ?


