तमिलनाडु में राजनीतिक खींचतान के बीच सभी 5 कांग्रेसी विधायक हैदराबाद शिफ्ट

तमिलनाडु में राजनीतिक खींचतान के बीच सभी 5 कांग्रेसी विधायक हैदराबाद शिफ्ट तमिलनाडु में राजनीतिक खींचतान के बीच सभी 5 कांग्रेसी विधायक हैदराबाद शिफ्ट

चेन्‍नई:

तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक खींचतान लगातार जारी है. इस बीच कांग्रेस के सभी 5 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किए जाने की खबर है. हालांकि कांग्रेस विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है. कांग्रेस ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल की तरफ से हो रही देरी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन भी किया है.

समर्थन हासिल करने के प्रयासों के तहत, टीवीके ने द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम के नेतृत्व वाले गठबंधन के घटकों से संपर्क साधा था, तब कांग्रेस ने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया. कांग्रेस चुनावों के बाद द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम गठबंधन से अलग हो गई और विजय की पार्टी को अपना समर्थन दे दिया.

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट ने भी तमिलगा वेत्री कजगम को बाहर से सपोर्ट देने का ऐलान किया, लेकिन कहा कि वे कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे. वहीं विदुथलाई चिरुथाइगल काची ने भी अभिनेता-राजनेता सी जोसेफ विजय की टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के लिए व्यापक समर्थन का संकेत दिया है.

तमिलगा वेत्री कझगम, जो 23 अप्रैल के विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए संघर्ष कर रही है.
 

खबर अपडेट की जा रही है…




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *