अब आलिया भट्ट की भी कान 2026 में एंट्री हो चुकी है. कान फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फेस्टिवल का आयोजन 12 मई से 23 मई, 2026 के बीच किया गया है. जिसमें भारत और दुनिया भर से फिल्मी हस्तियां पहुंच रही हैं. आलिया को मंगलवार को एक प्रिंटेड बॉल गाउन में देखा गया. इस गाउन में वह काफी एलीगेंट लग रही हैं. उनका लुक किसी प्रिंसेस सा लग रहा था. आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं.
सामने आया आलिया का लुक
तस्वीरों में एक्ट्रेस को लाइट पेस्टल शेड्स वाला फ्लोरल प्रिंट गाउन पहने देखा जा सकता है. इसमें सॉफ्ट ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन है. इसमें पतली स्पेगेटी स्ट्रैप्स और एक स्वीटहार्ट नेकलाइन दिखी. नीचे से ड्रेस फ्लेयर्स स्कर्ट की तरह नजर आती है. उनकी लुक की इंटरनेट पर जमकर तारीफ हो रही है और इसे बेहद एलिगेंट और क्लासी बता रहे हैं.
आलिया का मेकअप बहुत हल्का था, जो इस ड्रेस के साथ परफेक्टली मैच कर रहा है. न्यूड-पिंक लिपस्टिक, हल्की शिमरी आईशैडो और ब्लश का हल्का से टच के साथ एक्ट्रेस ने लुक पूरा किया. उन्होंने अपने बालों को साइड-पार्टेड बन में बांधा था और भारी ज्वेलरी पहनने के बजाय, कुछ स्टेटमेंट रिंग्स और छोटी-छोटी बालियां पहनी.
आलिया के इस लुक को जमकर तारीफें मिल रही हैं. न्यूट्रशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, अमेजिंग. वहीं फैंस ने भी खूब तारीक की. एक फैन ने उन्हें प्रिसेंस लिखा तो दूसरे ने उन्हें बेस्ट बताया.
मोनोक्रोम लुक में ढाया कहर
आलिया भट्ट ने पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था. इस साल वो इवेंट के लिए फ्रेंच रिवेरा वापस आ गई हैं. कान में आते वक्त आलिया ने एक स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर पहना था, जिसके साथ उन्होंने लेबल के स्प्रिंग 2026 कलेक्शन से फिटेड क्रॉप्ड ट्राउजर्स पहने थे. उन्होंने इस मोनोक्रोम आउटफिट को गुच्ची की एक्सेसरीज के साथ कंप्लीट किया.
यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर का बेटा आज करोड़ों का मालिक, क्यूट से हुआ 33 साल का जेंटलमैन, 24 साल बाद देख खुशी से झूमे फैंस


