राजस्थान पुलिस के हवाले होगा NEET का आरोपी
आज सुबह राजस्थान पुलिस ने इस मामले में सहयोग के लिए हमसे संपर्क किया था.
पकड़ा गया आरोपी NEET धांधली मामले से जुड़ा हुआ है, जिसे नाशिक क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है.”
“आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए वेशभूषा और हेयर स्टाइल बदल ली थी, जिससे पहचान करने में शुरुआत में कठिनाई हुई.”
“लेकिन तकनीकी जानकारी और सटीक खुफिया इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. राजस्थान पुलिस के पहुँचने पर उसे उनके हवाले कर दिया जाएगा.”


