नई दिल्ली:
Mirzapur The Movie first look Teaser Release Live: मिर्जापुर एक ऐसा नाम है जो ओटीटी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है. 16 नवंबर 2018 को प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर का पहला सीजन रिलीज हुई था. रिलीज के साथ ही इसके कैरेक्टर कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया हर किसी के फेवरिट हो गए और डायलॉग सबकी जुबान पर चढ़ गए. पिछले आठ साल में इसके तीन सीजन में 29 एपिसोड आ चुके हैं. अब तैयारी इसकी फिल्म की है. अब आ रही है ‘मिर्जापुर: द मूवी’.
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट की गई, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है, और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी द्वारा को-प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी. फिल्म में शीबा चड्ढा, रवि किशन, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु समेत कई कलाकार नजर आएंगे.


