Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. सोमवार, 4 मई को रिजल्ट घोषित होगा. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी.शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा, जिसे लेकर राजनीतिक दलों और आम जनता में भारी उत्सुकता है. तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच है, लेकिन एक्टर विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) से उम्मीदवार उतार मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. चुनाव के बाद आए एग्जिल पोल्स ने विजय की पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई गई है. यानी कि विजय तमिलनाडु में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं.
तमिलनाडु में कितने वोटर्स?
तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान माना जा रहा है. जानिए तमिलनाडु चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें-Results LIVE: ममता बनर्जी को भवानीपुर में शुरुआती रुझानों में झटका, BJP के सुवेंदु अधिकारी आगे निकले
ये भी पढ़ें- LIVE: बीजेपी या टीएमसी? पश्चिम बंगाल किसका होगा,आज पता चल जाएगा, सबसे तेज नतीजे यहां देखें
ये भी पढ़ें- Assam Results LIVE: सही साबित हो रहे एग्जिट पोल्स… BJP रुझानों में 21 सीटों पर चल रही आगे
ये भी पढ़ें- 5 राज्यों में उपचुनाव की गिनती शुरू, बारामती से सुनेत्रा पवार की मजबूत दावेदारी


