Tamil Nadu New CM: केवल FD से हर महीने 54 लाख कमा लेते हैं थलापति विजय, जानिए किन Shares में लगा रखे हैं पैसे

Suvendu Adhikari Investment: LIC की 6 पॉलिसी में 13 लाख, NSC-KVP भी...  शुभेंदु अधिकारी ने जहां-जहां लगाए पैसे, वहां कितनी कमाई? Tamil Nadu New CM: केवल FD से हर महीने 54 लाख कमा लेते हैं थलापति विजय, जानिए किन Shares में लगा रखे हैं पैसे


Thalapathy Bijay Net Worth and Investment Portfolio: तमिलनाडु में स्‍टालिन सरकार का अवसान हो चुका है और थलपति सरकार का उदय. आज रविवार सुबह करीब 10:15 बजे तमिलनाडु के नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. ये थलपति विजय के करियर की एक तरह से दूसरी पारी है. अपनी इस राजनीतिक पारी से पहले विजय (जोसेफ विजय चंद्रशेखर) ने तमिल सिनेमा के सुपरस्‍टार के तौर पर लंबा काम किया है. वे अब फिल्‍मों के अलावा फुल टाइम राजनीतिज्ञ के तौर पर काम करेंगे और तमिलनाडु की नई सरकार का नेतृत्‍व करेंगे. 

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री थलपति विजय को वेतन के रूप में करीब 2.85 लाख रुपये मिलेंगे. इनके अलावा भत्ते, विधायक के तौर पर वेतन-भत्ते और तमाम सुविधाएं मिलेंगी. ये तो होगी उनकी राजनीतिक आय, लेकिन फिल्‍म स्‍टार के तौर पर विजय की फीस करोड़ों में है. वे हर साल आय के दूसरे स्रोतों से भी करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. 

648 करोड़ से ज्‍यादा की नेटवर्थ | Thalapathy Vijay Net Worth

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री (Tamil Nadu New CM Vijay)  की नेटवर्थ 600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. उनकी कमाई करोड़ों में है और इसलिए वो सबसे ज्‍यादा टैक्‍स देने वाले एक्‍टर्स में से एक हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी चल-अचल संपत्ति की वैल्‍युएशन जोड़ी जाए तो ये 648 करोड़ रुपये तक है. कर्ज की बात करें तो उनके ऊपर 7 करोड़ रुपये के करीब है. 

केवल बैंक FD से हर महीने 54 लाख कमाई 

थलपति विजय ने बैंक में मोटा पैसा जमा रखा है. उनके एफिडेविट के अनुसार, उनके बैंक खातों में करीब 230 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की रकम है. कैश की बात करें तो चुनाव से पहले उनके हाथ करीब 2 लाख रुपये कैश थे. अब बात करते हैं, बैंको में जमा उनके फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की. विजय ने अलग-अलग बैंकों में 100 करोड़ रुपये की FD करा रखी है.  उनके नाम पर 4 फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट है, जिनसे वो हर महीने 54 लाख रुपये ब्‍याज के तौर पर कमाते हैं.

  • देश के सबसे बड़े बैंक SBI में 15 करोड़ की FD
  • Axis बैंक में 40 करोड़ रुपये की FD
  • HDFC बैंक में 20 करोड़ रुपये की FD
  • इंडियन ओवरसीज बैंक में 25 करोड़ की FD

थलपति विजय की गिनती साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर्स में की जाती है.  

शेयर मार्केट में कितना निवेश? 

थलपति विजय की पोर्टफोलियो के मुताबिक,  उन्‍होंने शेयर मार्केट में भी निवेश कर रखा है. हालांकि बैंक FD की तुलना में ये राशि बहुत कम है. शेयर मार्केट में उनका निवेश 20 लाख रुपये से भी कम है. उनके निवेश पोर्टफोलियो की बात करें तो इनमें सबसे ज्यादा शेयर्स जया नागा प्रॉपर्टी (Jaya Naga Property) के हैं, जिनमें उनका निवेश करीब 19 लाख रुपये का है. इसके अलावा विजय ने इंडियन ओवरीज (Indian Overseas Share), सन पेपर मिल (Sun Paper Mill Share) के शेयर्स भी शामिल हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, विजय के नाम कोई LIC पॉलिसी नहीं है. 

6 करोड़ रुपये के जेवर भी 

विजय और उनकी पत्नी संगीता के पास करोड़ों रुपये के गहने-जेवर हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार, विजय के पास 1 करोड़ रुपये की गोल्‍ड ज्‍वैलरी, 15 लाख रुपये की चांदी है. वहीं उनकी पत्‍नी संगीता के पास 3.13 किलो सोना और 2 किलो चांदी के अलावा 134.9 कैरेट डायमंड भी हैं. इन सबकी वैल्‍यू करीब 5.4 करोड़ रुपये हैं. 

ये भी पढ़ें: Suvendu Adhikari Investment: LIC की 6 पॉलिसी में 13 लाख, NSC-KVP भी… शुभेंदु अधिकारी ने जहां-जहां लगाए पैसे, वहां कितनी कमाई?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *