weather today: आंधी- बारिश, ओले… दिल्ली-यूपी से पंजाब तक आज मौसम मचाएगा तूफान, 15 राज्यों में अलर्ट

Latest and Breaking News on NDTV weather today: आंधी- बारिश, ओले... दिल्ली-यूपी से पंजाब तक आज मौसम मचाएगा तूफान, 15 राज्यों में अलर्ट


Bashir Badr News: दिल्ली-NCR में गुरुवार शाम हुई बारिश गर्मी से धधक रही राजधानी के लिए राहत लेकर आई. दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के कई इलाकों में 28 मई की शाम जमकर बारिश हुई और बिजली कड़की. तेज हवाओं से मौसम एकदम से सुहावना हो गया. शुक्रवार, 29 मई को भी मौसम ठंडा बना हुआ है, जिससे गर्मी से बहुत हद तक राहत मिली है. बारिश का ये दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और गरज-चमक की यह मौजूदा स्थित 31 मई तक जारी रहने की उम्मीद है.

29 मई को कहां-कहां होगी बारिश?

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और कल अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ ही ओले गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. वहीं दिल्ली समेत इन जगहों पर गरज के साथ आंधी आने की संभावना है. इस दौरान 70-80 से 90 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान में भी 29-30 मई को तेज आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

  • 31 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश और आंधी तूफान
  • 28 से 30 मई तक उत्तराखंड में गरज के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश
  • 31 मई से 2 जून तक पश्चिमी राजस्थान में और 3 जून तक पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश
  • 28 से 31 मई तक झारखंड और ओडिशा में बारिश
  • 29 मई को बिहार में तेज आंधी और छिटपुट ओलावृष्टि
  • 1 से 3 जून तक अरुणाचल, असमऔर मेघालय में बारिश होने की संभावना
  • 31 मई से 3 जून तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश
  • 28 से 1 जून तक  कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में बारिश 
  • 28 मई से 3 जून तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश
  • 29 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली, गरज के साथ मध्यम बारिश

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली का मौसम गुरुवार की बारिश के बाद सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग ने 29 मई के लिए  बारिश, तेज आंधी, तूफान  की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 31 मई तक ऐसा ही मौसम राजधानी में देखने को मिल सकता है. बता दें कि मौसम में यह बदलाव कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद आया है. दिल्ली में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, बारिश की वजह से बुधवार की तुलना में गुरुवार को शहर भर में अधिकतम तापमान में करीब तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बुधवार को तेज बारिश और आंधी तूफान की वजह से राज्य के अलग-अलग जिलों में दीवार गिरने, पेड़ उखड़ने जैसी घटनाओं की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. मौसम का ये कहर फिलहाल जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 29 मई समेत अगले 5 दिनों तक बिहार के 38 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. एक तरफ बारिश से गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ लोगों को परेशानी हो रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

हरियाणा में आज कहां बारिश का अलर्ट?

यमुनानगर, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, सिवानी, तोशाम, भिवानी, झज्जर, होडल में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

यूपी में आज कहां बारिश का अलर्ट?

अगले 2 घंटों के दौरान देवबंद, शामली, कांधला, बिजनौर, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव, इगलास, सिकंदराराऊ, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, एटा, सादाबाद, टूंडला, मैनपुरी, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद सहारनपुर, नजीबाबाद, सहसवान, बदायूं, कासगंज, गंजडुंडवारा, आगरा, जजऊ में बारिश की संभावना

राजस्थान में आज कहां बारिश का अलर्ट?

अलवर, विराटनगर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, नदबई, भरतपुर, महवा, महंदीपुर बालाजी, बयाना, तिजारा, खैरथल, धौलपुर में बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में 120 घंटे के लिए 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, एक दिन पहले मौसम ने मचाई भारी तबाही… 5 की मौत






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *