क्रूरता की इंतहा: पहले थमाया स्नैक्स का पैकेट, फिर सगे माता-पिता ने रोक दी बेटे की सांस, नहीं कांपे हाथ

क्रूरता की इंतहा: पहले थमाया स्नैक्स का पैकेट, फिर सगे माता-पिता ने रोक दी बेटे की सांस, नहीं कांपे हाथ क्रूरता की इंतहा: पहले थमाया स्नैक्स का पैकेट, फिर सगे माता-पिता ने रोक दी बेटे की सांस, नहीं कांपे हाथ

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के संभाजीनगर ने एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक माता-पिता ने अपने हाथों से 5 साल के बेटे की हत्या कर दी. बच्चा दिव्यांग था, बोल-सुन नहीं पाता था. उसे शांत रखने के लिए माता-पिता ने स्नैक्स पैकेट दिया और फिर मां ने नाक-मुंह बंद कर दिया. पिता ने सिर और पेट पर भारी वस्तु से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मासूम आखिरी समय तक स्नैक्स का पैकेट कसकर पकड़े रहा, इसी हालत में खेत में उसका शव मिला. 

मूक-बधिर बच्चे को बोझ समझते थे माता-पिता  

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक घटना संभाजीनगर के हर्सूल-सावंगी बायपास इलाके की है, जहां पुलिस को बच्चे का शव मिला. बच्चे के सगे माता-पिता ने ही उसकी हत्या की है. वे  शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर मूक-बधिर बच्चे को बोझ समझते थे. इस घटना का दिल झकझोर देने वाली एक पहलू यह भी है कि मासूम की जान लेने से पहले आरोपी माता-पिता ने उसे एक स्नैक्स का पैकेट थमा दिया था. जिससे वह शांत रहे. मौत के बाद भी बच्चे ने उस पैकेट को अपने हाथ में कसकर पकड़े रखा. पुलिस ने जब खेत के एक गड्ढे से उसका शव बाहर निकाला, तो उसके हाथ में वह पैकेट वैसे ही फंसा हुआ था. 

नालों से निकले ऑटो रिक्शा, सोफा, गद्दा और पलंग, सेलिब्रिटियों के शहर में गजब हो गया 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

संभाजीनगर के घाटी अस्पताल की प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना, सिर और पेट पर किसी भारी चीज से वार होना बताया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

OBC वर्ग को इस राज्य में बड़ी राहत देने की तैयारी, 43 नई जातियां शामिल करने और आय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव 

(मोहसिन शेख की रिपोर्ट) 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *